अंग अंग उसे लौटाया जा रहा था - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

2 min read · 12.4K reads

अंग-अंग
उसे लौटाया जा रहा था।

अग्नि को
जल को
पृथ्वी को
पवन को
शून्य को।

केवल एक पुस्तक बच गयी थी
उन खेलों की
जिन्हें वह बचपन से
अब तक खेलता आया था।

उस पुस्तक को रख दिया गया था
ख़ाली पदस्थल पर
उसकी जगह
दूसरों की ख़ुशी के लिए।
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories