गाय सब गोवर्धन तें आईं - कुम्भनदास

कुम्भनदासकुम्भनदास

2 min read · 12.4K reads

गाय सब गोवर्धन तें आईं।
बछरा चरावत श्री नंदनंदन, वेणु बजाय बुलाई॥१॥
घेरि न घिरत गोप बालक पें, अति आतुर व्हे धाई।
बाढी प्रीत मदन मोहन सों, दूध की नदी बहाई ॥२॥
निरख स्वरूप ब्रजराज कुंवर को, नयनन निरख निकाई ।
कुंभनदास प्रभु के सन्मुख, ठाडी भईं मानो चित्र लिखाई॥३॥
कुम्भनदास
About the poet

कुम्भनदास

View profile & all 20 Poems / Stories