बगिया में उतरे बसन्त ने - कुमार शिव

कुमार शिवकुमार शिव

2 min read · 12.4K reads

बगिया में उतरे बसन्त ने
छककर चाँद पिया ।

रात फेरती जिव्हा अपने
कत्थई होंठों पर
गुदना गुदवा रही चान्दनी
गोरी बाँहों पर

झुक-झुककर महके कनेर ने
एकालाप किया ।

पतझर में जो सूखे पत्ते थे
परित्यक्त हुए
ख़ुशबूदार बैंगनी फूलों में
अभिव्यक्त हुए

प्रोषित पतिका के हाथों में
जलता रहा दिया ।
कुमार शिव
About the poet

कुमार शिव

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय