दायरा - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

4 min read · 12.4K reads

काकी
मसुआई[1] क्यों हो?
उठो, चढ़ाओ अदहन[2]
गमकेगा गरमा भात
पोठी[3] का झोर![4]

हौ कक्का
उघिए छिट्टा-छिट्टा धान
दोसरो सीजन में
साध सकते हैं समसान
करिया मेघ चमकने लगा है
बुनकने लगा तो
खूबे नुकसान हो जाएगा

ददा हौ
खाली खैनी लटाके फाँकिएगा।
कि ठेको[5] सरिआइएगा।
पसेरी-पसेरी धान भगिनमानो[6] में देना है
लो, दादी के अलगे ताल
हुक्का गुड़गुड़ाना छोड़के क्या बड़बड़ाने लगी है

हौ गोसाईं!
कैसे लगेगा पार
बेटा के कपार पर
दूगो नन्हकिरबी[7] ब्याहने को
दूगो नन्हकिरबा की पढ़ौनी
जमा बारह पेट के लिए
हाँड़ी भी चढ़नी है साल भर
मरुँआ, गहुँम और गरमा[8] की
डेढ़-दो बीघा उपज से
क्या-क्या होगा!!
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like