कविता - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

कविता की भी जाति होती है
धर्म. सम्प्रदाय. वर्ग भी
और
कविता छूत-अछूत भी होती है
 
किस कविता को छुआ जाना है
किस कविता को नहीं
पाठक से पहले
कवि ही तय करता है
इसीलिए आज
कोई भी कविता
कविता नहीं होती
उसकी आयु भी छोटी होती है
वह असमय ही मर जाती है
 
जो कविता
दलित. आदिवासी. वर्ग. जाति. कुंठा आदि-आदि से
ऊपर उठकर लिखी जाती है
वह कविता. कविता होती है
और चिरायु भी
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like