गाँव अब शहर हो गया - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मेरा गाँव अब शहर हो गया है
शहर हो गया है जंगल
 
शहरों में होती हैं मशीने
और जंगल में होते हैं जानवर
 
आदमी न तो शहरों में होते हैं
न ही जंगलों में
 
जंगलों में रहने वाले आदिवासी
न तो आदमी होते हैं
न ही जानवर
वे सिर्फ़ होते हैं वोट
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like