सॉनेट (इकलौता तारा) - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

 
इकलौता तारा जलता पश्चि‍मी क्षि‍तिज पर
डूब अभी जाएगा क्षण में, मानस पट पर।
उग आएगा तब वह और प्रज्वलित होकर
दिप - दिप करता हुआ जलेगा, इत - उत फिरता
हुआ अंत में वो थि‍र होगा उर में मेरी
आंखें बन कर । अंतस को मेरे भर देगा
मधुर ज्वाल से और काल से , टक्कर लेगा
डटकर, रह जाएंगी उसकी आंखें फटकर ।

काल ढाल है चुके हुओं का झुके हुओं का
जो जीवन रण छोड चुके मोड चुके हैं मुख
सकाल से । पर जिनकी सुबहें नहीं भरोसे
किसी सूर्य के, कहीं किसी इकतारे की
धुंधली धुन पर, चलते - रहते हल्की सी
भीगी उजास में आस छिपाए विलम-विलम कर।

1999
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like