निशा गीत - राजकमल चौधरी

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

खिडकी से नीचे खिसकती
चांदनी
पसर गई है हरसिंगार की घनी
छांव में
किबाड़ की ओट में छुप गयी है
मेरी कविता की
कोई एक नई पंक्ति...
जैसे जाड़े में गांती बांधे मेरी दुलारी बिटिया
खिलखिलाती हुई हंस रही हो
अब भी अगर नींद नहीं आयी
तो जीवन भर जगा रह जाउंगा
इस घनी छांव की प्रत्‍याशा में
रह जाउंगा जीवन भर।

(मैथिली से अनुवाद : कुमार मुकुल)
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like