निरापद ढंग से - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

यह ऐसा समय है साथी
जब कोई कुछ नहीं कर रहा
सब कविता कर रहे
निरापद ढंग से
जैसे-कुत्तों से घिरा
अकेला कुत्ता
दिखलाता है दाँत
और सुरक्षित दूरी बनाता
निकल पाता है किसी तरह
कर रहे हैं क्रान्ति
कवि भी
कागज के प्रदेश में।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like