मृत्‍यु तो इक क्षण है रे - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

मृत्‍यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू

सुबह हुई चिडि़या बोली
सबने अपनी आंखें खोलीं
धूसर-पीला-लाल-गुलाल
फैली इत-उत रंगोली ...

मृत्‍यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू

जामुन-बेरी-नीम-निबौली
मीठी अमिया उभ-चुभ बोली
मंद पवन बदली की ताल
अग-जग भीगा हुई ठिठोली ...

मृत्‍यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू
​​
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like