खबरों से बहता खून - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads


करगिल तिराहा
जिसे लोग चौक कहते हैं
क्‍योंकि आगे पीछे मिलने वाले
दो तिराहे मिलकर एक चौक बना ही लेते हैं
तो उस चौक से
पचास गज की दूरी पर
सडक के बीचो बीच
एक मोड पर किसी गाडी के
धक्‍के से मारा गया काला कुत्‍ता
पूरे दिन रात पडा रहा
उसके मुंह से बहता खून
सडक पर सूखकर
एकसार होता रहा
जैसे रोजाना की बर्बर हत्‍याओं की खबरों
से बहता खून अखबार के सफो पर
अक्षरों में सूखता काला पड जाता है
 
होली के आगमन के साथ
घटती ठंड और
बदलते मोसम की खुशी को संभालता
कुत्‍तों का झुंड गलियों , सडकों को छोड
उधम करता बहराने लगाता है
मरने को आतुर
क्‍या ऐसे ही बदलते मौसमों की खुशी में
बहके बच्‍चे, किशोर, लडकियां
मार दी जा रही हैं
बोलेरो, स्‍कार्पियो आदि बडी भव्‍य गाडियों
में खींचे जाकर या उनके चक्‍कों तले दबाए जाकर ।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like