बुलबुल: एक प्रभाव - अरविन्द घोष - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

पेडों के मध्‍य से आती बुलबुल की धीमी आवाज
सन्‍नाटे का कत्‍ल करती एक उल्‍लसित आह
इस सोती रात्रि में कितनी साफ, बातूनी
और कैसी विविध जैसे मीठे जल की धार
एक नन्‍हे सुरंग में गूंजता स्‍वर
हल्‍की-भूरी दीवार के नीचे
फैली डोलती सरसों के बीच गाती है वह
ओ रात्रि की मोहिनी कब्रगाह
ओ स्‍टार्टे के संन्‍यासी
पवित्र उल्‍लास में कांपती हरेक पत्‍ती
ओह , तुम्‍हारी लोरी से खुशनुमा होता रात की हवा का एक झोंका।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like