अनुपस्थिति - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

2 min read · 12.4K reads

यहाँ
तुम नहीं हो

तुम्हारी अनुपस्थिति के बराबर
सूनापन है विचित्र आवाजों से सराबोर
धान की हरी हरी आभा
और महक है
मानसून की पहली फुहार की छुवन
और रस है

तुम नहीं हो यहा
तुम्हारी अनुपस्थिति है
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like