यह एक दिन - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

8 min read · 12.3K reads

एक दिन आता है जीवन में एकदम खाली
जिसमें करने के लिए कुछ भी नहीं
चाह कर भी जिसमें नहीं किया जा सकता कुछ
फ्रेम में जड़ा हुआ एक खाली दिन
दीवार पर तसवीर में मुस्कराते किसी भी ईश्वर की तरह व्यर्थ
खालीपन से लबालब भरा हुआ एक दिन
छीनता हुआ एक दिन का साहस
एक दिन की ताकत
एक दिन के समय की संपत्ति
बाहर पत्तियाँ भी नहीं गिर रही हैं
मौसम में मौसम की शिनाख्त नहीं है
दिन ढलान पर से लुढ़क नहीं रहा है
रात हो कर गुज़रने में अभी कई बरस बाकी हैं
आवाजों से आने वाले की पहचान मुश्किल
हो सकता है यह धमाका किसी खुशी में किया गया हो
यह पदचाप मुमकिन है कि महज एक खयाल हो
और यह कराह
कोई हिस्सा हो बच्चों के किसी खेल का
जैसे यह दिन इस जीवन का ही हिस्सा है
एक खाली कैनवास
कुछ बनाने के लिए यह फिर कभी न मिलेगा
मेरी संभव कूदों में से एक कूद को धूल-धूसरित करता
यह एक दिन जा रहा है
इस बीतते जा रहे दिन के सामने मैं एक असहाय दर्शक, बस !
फुटबॉल मैच से उठने वाला शोर भी इसमें नहीं भरा जा सका
एक बच्चे की किलकारी और एक स्त्री की मादक चेष्टा
इस दिन से टकरा कर लौट चुकी है
यह दिन तना हुआ पत्थर की किसी दीवार की तरह
अपने भीतर के खालीपन की रक्षा करता हुआ मुस्तैद
एक दिन की अन्यमनस्कता भी बूढ़ा कर सकती है आदमी को
न जाने किसका आप्त-वाक्य है यह -
या मेरा ही कोई सोच अटका हुआ जेहन में
लेकिन मैं इस दिन के खिलाफ मोर्चा नहीं ले पा रहा हँ
इस दिन के खालीपन से परास्त हुआ मैं
इसके नाकुछ वज़न के नीचे दबा पड़ा हूँ
यह दिन मेरी स्मृति में रहेगा इस तरह
कि जिसे न तो उम्र में से घटाया जा सकेगा
और जोड़ कर देखने में होगा एक अपराध
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like