मुर्गी - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

4 min read · 12.3K reads

उसकी चाल में एथलीट की अकड़ और शान
गर्दन की कोमलता में गति का सौंदर्य अनुपम
इस सुबह में वह चुगती हुई दाना
कितनी संलग्न
कितनी समर्पित !
पंखों के डिजाइन का फ्रॉक पहने
वह एक किलकती हुई बच्ची
कूदती-फुदकती मोहल्ले की गलियों में
एक दूसरी मुद्रा में वह एक चिंतित स्त्री
दाना-पानी की खोज में भटकती
कभी निकली हुई सैर पर नन्हे बच्चों के साथ
अपने जीवन की छोटी-सी स्पंदित उड़ान में प्रसन्न
सचेत निहारती गोल चमकदार आँखों से दुनिया को
हर आक्रमण के खिलाफ़ सजग दौड़ से भरी हुई
उसे छूना उत्साह भरी एक थकाऊ क्रिया
इस समय वह बेपरवाह अपने ऊपर लगी
स्वाद भरी हिंसक निगाह से
लचक से झुकाती हुई ग्रीवा
कचरे के ढेर में से उठाती छिपा हुआ अन्न कण
हवा में मिलाती हुई
अपनी तरह की खास और मीठी आवाज के गुल्ले !
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like