कुछ समुच्चय - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

10 min read · 12.4K reads

स्मृति की नदी
वह दूर से बहती आती है गिरती है वेग से
उसीसे चलती हैं जीवन की पनचक्कियाँ

वसंत-1
दिन और रात में नुकीलापन नहीं है
मगर कहीं कुछ गड़ता है

वसंत-2
भूलती नहीं उड़ती सूखी पत्तियाँ
अमर है उनकी उड़ान

वसंत-3
पीले, सूखे पत्तों के नीचे कुचला गया हूँ मैं

इंटरमीडियेट परीक्षा परिणाम
बच्चे युवा दिखने लगे हैं
वे अज्ञात सफर के लिए बाँध रहे हैं सामान

प्रार्थना
एक शरणस्थली
संभव अपराध के पहले या फिर उसके बाद

राष्ट्रीयता
दीवार पर लगे बल्ब को देखता हूँ मैं
और सोचता हूँ एडीसन की राष्ट्रीयता के बारे में

लोकतंत्र
आखिर एक आदमी
जनता को कर ही लेता है अपने नियंत्रण में

बाँसुरी से
वक्त आये तो बीच में ही बाँसुरी बजाना छोड़कर
उस बाँसुरी से भगाना पड़ सकता है कुत्ते को

कमाई
मैं उस तरह पाना चाहता हूँ तुम्हारा प्रेम
जैसे कभी प्यासे कौए ने कमाया था घड़े में रखा तलहटी का जल

आमंत्रण
अमावस की तारों भरी रात में निष्कंप पोखर

अधेड़ावस्था
दो बच्चे धूल में खेलते, गिरते-उठते
मैं उन्हें देखता हूँ, सिर्फ देखता हूँ

कविता
वह तुम्हें मरुस्थल या सुरंग के पार ले जाती है
और अकसर छोड़ देती है किसी अज़ायबघर में.

दुख
(चेखव के एक सौ बरस बाद)
आदमी, गाय, बैल, घोड़ा, चिड़िया, मेरे आसपास कोई नहीं
इस मोटरसाइकिल से कैसे कहूँ अपना दुख

विजेता
घर में घुसते ही गिरता हूँ बिस्तरे पर
यह एक दिन को जीत लेने की थकान है

जाहिर सूचना
प्रिय नागरिक! न्याय मुमकिन नहीं
मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं

जरावस्था
जब हमारी गवाही देने की ताकत कम होने लगती है

बचपन की आवाज
टीन की चादरों पर बारिश की कर्कश आवाज
वर्षों बाद यकायक सुनाई देती है संगीत की तरह

विकास
जो एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में भी एक सरीखा नहीं है

कवि का बीज
पाँवों, बालों, पूँछों, पक्षियों की बीट और पंखों के साथ
मैं महाद्वीपों को लाँघता हूँ
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like