कद्दू की पुकार - कृष्णबल्लभ पौराणिक

कृष्णबल्लभ पौराणिककृष्णबल्लभ पौराणिक23 Sept 1921

3 min read · 12.4K reads

बंदर इक कद्दू को लाया
उसे सड़क पर था दौड़ाया,
अंदर से पोला था कद्दू
जोर-शोर से वह चिल्लाया।

बंदर ने मुझको लुढ़काया
देख रहा है वह ललचाया,
कब फूटूँ वह खा ले मुझको
इसीलिए मुझको ढुँढ़वाया।

सुनकर पालक दौड़ा आया
उसने अपना ढेर लगाया,
आर-पार सड़क के ऊपर
जिससे कद्दू था रुक पाया।

धन्यवाद है पालक भैया
तुमने मुझको खूब बचाया,
बंदर देख रहा है गुमसुम
मनचाहा वह कर ना पाया।
कृष्णबल्लभ पौराणिक
About the poet

कृष्णबल्लभ पौराणिक

View profile & all 1 Poems / Stories