जाने हैं हम - कृष्ण शलभ

कृष्ण शलभकृष्ण शलभ18 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

जाने हैं हम, तुम कैसे थे, क्या हो गए, बताना क्या
रस्मन आओ बोल-चाल लें, ऐसा भी घबराना क्या

तुम मुझसे पूछो हो, सब कुछ ठीक-ठाक है, बोलूँ क्या
क्या कुछ कितना टूट गया है, समझो हो, समझाना क्या

मिल जाएँ तो अपने दीखें, बिछड़ें तो बेगाने-से
हाथ मिला जो हाथ झटक लें, उनसे हाथ मिलाना क्या

मुद्दत हुई, किया था वादा आने का, पर नहीं आए
तुमने अपने जी की कर ली, छोड़ो भी शरमाना क्या

रिश्ता तो रिश्ता है, रिश्तेदारी दिल का सौदा है
दिल ही न माने तो फिर प्यारे, खाली आना-जाना क्या

उठो शलभ जी डेरा छोड़ो, क्यों मन भारी करते हो
अपनी साँस नहीं जब अपनी, फिर अपना-बेगाना क्या!
कृष्ण शलभ
About the poet

कृष्ण शलभ

View profile & all 37 Poems / Stories

More from कृष्ण शलभ

  1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पुरस्कार

    हँसो कि सारा जग भर जाएपथ को वृन्दावन कर जाए

    12.4K reads
  2. नदी नहाती है - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  3. बचपन एक समन्दर - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  4. एक दुनिया - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  5. ओ मेरी मछली - कृष्ण शलभ