तमाम जिस्म ही घायल था, घाव ऐसा था - कृष्ण बिहारी नूर

कृष्ण बिहारी नूरकृष्ण बिहारी नूर8 Sept 1925 – 30 Sept 2003

5 min read · 12.4K reads

तमाम जिस्म ही घायल था, घाव ऐसा था
कोई न जान सका, रख-रखाव ऐसा था

बस इक कहानी हुई ये पड़ाव ऐसा था
मेरी चिता का भी मंज़र अलाव ऐसा था

वो हमको देखता रहता था, हम तरसते थे
हमारी छत से वहाँ तक दिखाव ऐसा था

कुछ ऐसी साँसें भी लेनी पड़ीं जो बोझल थीं
हवा का चारों तरफ से दबाव ऐसा था

ख़रीदते तो ख़रीदार ख़ुद ही बिक जाते
तपे हुए खरे सोने का भाव ऐसा था

हैं दायरे में क़दम ये न हो सका महसूस
रहे-हयात में यारो घुमाव ऐसा था

कोई ठहर न सका मौत के समन्दर तक
हयात ऐसी नदी थी, बहाव ऐसा था

बस उसकी मांग में सिंदूर भर के लौट आए
हमारा अगले जनम का चुनाव ऐसा था

फिर उसके बाद झुके तो झुके ख़ुदा की तरफ़
तुम्हारी सम्त हमारा झुकाव ऐसा था

वो जिसका ख़ून था वो भी शिनाख्त कर न सका
हथेलियों पे लहू का रचाव ऐसा था

ज़बां से कुछ न कहूंगा, ग़ज़ल ये हाज़िर है
दिमाग़ में कई दिन से तनाव ऐसा था

फ़रेब दे ही गया ‘नूर’ उस नज़र का ख़ुलूस
फ़रेब खा ही गया मैं, सुभाव ऐसा था
कृष्ण बिहारी नूर
About the poet

कृष्ण बिहारी नूर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from कृष्ण बिहारी नूर

  1. नज़र मिला न सके उससे - कृष्ण बिहारी नूर

    नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद।वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद।

    12.4K reads
  2. एक गज़ल उस पे लिखूँ - कृष्ण बिहारी नूर

    इक ग़ज़ल उस पे लिखूँ दिल का तकाज़ा है बहुतइन दिनों ख़ुद से बिछड़ जाने का धड़का है बहुत

    12.4K reads
  3. धुन ये है - कृष्ण बिहारी नूर

    धुन ये है आम तेरी रहगुज़र होने तकहम गुज़र जाएँ ज़माने को ख़बर होने तक

    12.4K reads
  4. ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं - कृष्ण बिहारी नूर

    ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं,और क्या जुर्म है पता ही नहीं।

    12.4K reads
  5. वो लब कि जैसे साग़रो-सहबा दिखाई दे - कृष्ण बिहारी नूर

    वो लब कि जैसे साग़रे-सहबा दिखाई देजुंबिश जो हो तो जाम छलकता दिखाई दे

    12.4K reads