तुम्हारे लिए - क्रांति

क्रांतिक्रांति5 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

मुझे तुम्हारे लिए
लिखनी है, एक कविता
जो बिना पोंछे भी सोख सके
तुम्हारे माथे का पसीना ।

मुझे तुम्हारे लिए
बुनना है एक सपना
तुम्हें अच्छा लगे जो पूरा करना ।

मुझे तुम्हारे लिए
करनी है एक प्रार्थना
जिसे सुनते ही ईश्वर कह उठे
तथास्तु ! तथास्तु !
क्रांति
About the poet

क्रांति

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like