जो अमूर्त है - क्रांति

क्रांतिक्रांति5 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

जो पदार्थ है
नष्ट नहीं होता कभी
रूप बदलता है केवल
कि जैसे पानी—
उड़ गया तो भाप,
जम गया तो बर्फ़ ।

जो अमूर्त है
वह भी नष्ट नहीं होता कभी
बस, रूप बदलता है केवल ।

तोलना एक-एक शब्द
कि तुम क़ैद रहोगे जीवन-भर
किसी की स्मृतियों में
और हाँ, अपनी भी ।
क्रांति
About the poet

क्रांति

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like