पत्तों का खेल - किशोर काबरा

Kishor Kabraकिशोर काबरा26 Dec 1934

4 min read · 12.4K reads

तरह-तरह के पत्ते लाकर आओ, खेलें खेल!
मैं पीपल का कोमल-कोमल
चिकना-चिकना पत्ता लाऊँ!
और बनाऊँ उसका बाजा,
पीं-पी पीं-पीं उसे बजाऊँ!
मेरे पीछे तुम सब चलना, बन जाएगी रेल!

लाऊँ मैं बरगद का पत्ता,
उतना मोटा जितना गत्ता!
इस पत्ते का पत्र बनाकर,
भेजूँगा सीधे कलकत्ता!
बरगद के पत्ते की चिट्ठी ले जाएगी मेल!

अहा, नीम की पत्ती भाई,
अरे कभी क्या तुमने खाई!
इसकी टहनी दाँतुन बनती
और छाल से बने दवाई!
इसी नीम के फल से निकले कड़वा-कड़वा तेल!

अरे, आम का पत्ता अच्छा,
लगता ज्यों तोते का बच्चा!
इसी डाल पर आम लगा है,
मगर अभी तो है वह कच्चा!
माली से बिन पूछे तोड़ा तो जाओगे जेल!
Kishor Kabra
About the poet

Kishor Kabra किशोर काबरा

डॉ॰ किशोर काबरा (जन्म : २६ दिसम्बर १९३४) हिन्दी कवि हैं। साठोत्तरी हिन्दी-कविता के शीर्षस्थ हस्ताक्षरों में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। काबरा जी मूलत: कवि हैं, साथ ही निबन्धकार, आलोचक, कहानीकार, शब्द-चित्रकार, अनुवादक एवं संपादक भी हैं। आपक की गद्य-प्रतिभा लघुक…

View profile & all 16 Poems / Stories

More from Kishor Kabra

  1. मै एक दर्पण हूँ - किशोर काबरा

    मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !मुझ में ध्वनित शब्द नाद को साधो, तुम अपनाओ !

    12.4K reads
  2. बांसुरी - किशोर काबरा

    जन्म: २६.१२. १९३४ को मंदसौर (म.प्र)प्रकाशित कृतियाँ: ७ कविता संग्रह, ५ प्रबंध काव्य, ६ बाल साहित्य, २ हास्य, ३ लघुकथा, ३ अनुवाद, सह संपादन ८० पुस्तकें।

    12.4K reads
  3. व्यर्थ हो गया - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads
  4. चंदा की छांव पड़ी - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads
  5. आकाशी झील के किनारे - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads