स्व - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

अभी अभी लौटाए हैं मैंने साँसों के आमन्त्रण
तोड़ा है प्रेम के घेरे को
कोई इन्तज़ार नहीं
नहीं चाहिए मुझे कोई देवदूत
मैं अपनी ज्योति और साथी स्वयं हूँ

मैं खीचूँगी एक समान्तर रेखा
जो इतनी गहरी हो जितनी मैं

पर हों हम अकेले अकेले
क्योंकि ये अकेलापन मुझे ले जाएगा मेरे ही अन्दर
और तभी भेद सकूँगी सच और सपने के अन्तर को
ये यात्रा तब तक होगी जब तक शून्य न आ जाए
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like