स्मृतियों के आँगन में - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

स्मृतियों के आँगन में
मन की धूप में नहाए तुम खड़े हो
वो भीना चन्दन वन
और तुम्हारा साथ
मेरे निस्सार जीवन में हुआ तुम्हारा वास

धूसर नीरवता के उस पल में
जब-जब तुम आ जाते
अरबों स्वप्न सकार हो जाते
मिल जाते फिर प्राण
मन झुलसी मुरझाई दोपहरी
तुम बनते बरसात
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories