पूरब के कन्धे पर - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे साथ को
मैं ने अपने भीतर बून्द-बून्द समेटा है
ये एक जादुई एहसास है
जो मेरे अन्दर सिहरन छोड़ जाता है
ये तो वसन्त का आगाज़ है
 
अरे ओ अनमने दिन बाँध लो अपनी गठरी
एकान्त की चादर मैं ने समेट जो दी है
अरे ओ दरिया की लहरों मुझे किनारा मिल गया है
मेरा ये अनायास दुखी और बेचैन होना
और एक ही पल में बेवजह मुस्कुराहटों का पिटारा खोल देना
असल में अनजाने से आगत की गन्ध है
जो पूरब से आ रही है

अरे मेरी रूह आज तुम मिलोगी
ख़ुद से और मिलोगी पूरी कायनात से
आओ चलें टिका दें
अपनी उम्र और अकेलापन पूरब के कन्धों पर
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories