आनन्दोत्सव वसन्तोत्सव - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

जीवन पति-पत्नी का
नहीं चलता ये एक सीधी रेखा में

हमारे और तुम्हारे बीच
वाचा के उग्रबाण होते है

जो रूपान्तरित होते है
यह रूपान्तरण हमेशा धनात्मक होता है

भरता है हमें
एकात्मकता व आनन्दोत्सव में

प्रेम को प्रखर करता है
तरंग-आवृत में स्पन्दन
बदल देता है आनन्दोत्सव वसन्तोत्सव में
आनन्दोत्सव वसन्तोत्सव में
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like