आफ़ताब है वो मेरा सहर कर रहा है - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.3K reads

आफ़ताब है वो मेरा सहर कर रहा है ।
दीदार धीरे-धीरे असर कर रहा है ।।

न दिल पास में है ना धड़कन बची है,
मुहब्बत का मौसम ग़ज़ल गा रहा है ।

सँवरती हूँ जब भी आईने के सामने,
प्यार से उसके मेरा बदन खिल रहा है ।

शबनम बन बिखरती फिजाओं में हूँ,
फ़रिश्ता हिफ़ाजत मेरी कर रहा है ।

प्यार मैं भी करती हूँ उससे इस तरह,
जैसे मस्जिद में कोई दुआ कर रहा है ।।
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories