संकेत - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

2 min read · 12.4K reads

प्रथम परिचय
और फिर
ख़यालों के चरखे पर
स्वप्नों की रूई कातना
बडी आम-सी
बात है

हर एक को
दूसरे व्यक्तित्व से
रंग-बिरंगी उम्मीदें होना
नहीं तो कोई
नई बात है

संकेत है केवल
मन जुडने को आतुर
हर दिशा में
गतिमान है
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories