क्य़ूँ नहीं हम भी - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

3 min read · 12.4K reads

लफ़्ज़ मेरे
कह नहीं पाते
दिल की आवाज़
तुम भी नहीं
सुन सकते
दोनों की
अपनी-अपनी
मज़बूरियाँ हैं
पास होने पर भी
शायद इसलिए
रहती दूरियाँ हैं
बोल कुछ
अनकहे
क्यूँ नहीं
हम समझ पाते
या फिर कहीं
जानकर भी
अनजान बने रहते
अपने ही
ख़यालों में खोए
आवारा बादल की तरह
अपने ही आकाश में
भटकते रहते
एक गहरी बदली
बन कर
क्यूँ नहीं हम भी
कुछ पल के लिए
बरस पाते
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories