आकाश के आंगन में - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

2 min read · 12.4K reads

आकाश के आंगन में
खरगोश-सी सफ़ेद
रेशम-सी कोमल
छोटी-छोटी बदलियाँ

कल थी
आज नहीं हैं
जैसे यादें कुछ पुरानी
कल थी
आज नहीं हैं

मन भी शायद
एक आकाश है
कभी पल में
उमड़ती-घुमड़ती
घटाएँ घनघोर
तो कभी
मीलों तक
लंबी खामोशियाँ...
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories