शब-ए-वस्ल थी चाँदनी का समाँ था

Khwaja Haider Ali AatishKhwaja Haider Ali Aatish1 Jan 1764 – 1 Jan 1846

1 min read · 12.7K reads

शब-ए-वस्ल थी चाँदनी का समाँ था

बग़ल में सनम था ख़ुदा मेहरबाँ था

मुबारक शब-ए-क़द्र से भी वो शब थी

सहर तक मह ओ मुश्तरी का क़िराँ था

वो शब थी कि थी रौशनी जिस में दिन की

ज़मीं पर से इक नूर ता आसमाँ था

निकाले थे दो चाँद उस ने मुक़ाबिल

वो शब सुब्ह-ए-जन्नत का जिस पर गुमाँ था

उरूसी की शब की हलावत थी हासिल

फ़रह-नाक थी रूह दिल शादमाँ था

मुशाहिद जमाल-ए-परी की थी आँखें

मकान-ए-विसाल इक तिलिस्मी मकाँ था

हुज़ूरी निगाहों को दीदार से थी

खुला था वो पर्दा कि जो दरमियाँ था

किया था उसे बोसा-बाज़ी ने पैदा

कमर की तरह से जो ग़ाएब दहाँ था

हक़ीक़त दिखाता था इश्क़-ए-मजाज़ी

निहाँ जिस को समझे हुए थे अयाँ था

बयाँ ख़्वाब की तरह जो कर रहा है

ये क़िस्सा है जब का कि 'आतिश' जवाँ था

Khwaja Haider Ali Aatish
About the poet

Khwaja Haider Ali Aatish

Khwaja Haider Ali Aatish (Urdu: خواجہ حَیدر علی آتِش ‎), (1764–1846) of Lucknow was an Urdu poet. Khwaja Haider Ali Aatish Lakhnawi is one of the giants of Urdu Literature. Aatish and Imam Baksh Nasikh were contemporary poets whose rivalry is well known. Both…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from Khwaja Haider Ali Aatish

  1. सुन तो सही जहाँ में है तेरा फ़साना क्या

    सुन तो सही जहाँ में है तेरा फ़साना क्याकहती है तुझ को ख़ल्क़-ए-ख़ुदा ग़ाएबाना क्या

    13.0K reads
  2. दहन पर हैं उन के गुमाँ कैसे कैसे

    दहन पर हैं उन के गुमाँ कैसे कैसेकलाम आते हैं दरमियाँ कैसे कैसे

    12.8K reads
  3. ऐ सनम जिस ने तुझे चाँद सी सूरत दी है

    ऐ सनम जिस ने तुझे चाँद सी सूरत दी हैउसी अल्लाह ने मुझ को भी मोहब्बत दी है

    12.6K reads
  4. आइना सीना-ए-साहब-नज़राँ है कि जो था

    आइना सीना-ए-साहब-नज़राँ है कि जो थाचेहरा-ए-शाहिद-ए-मक़्सूद अयाँ है कि जो था

    12.7K reads
  5. तोड़ कर तार-ए-निगह का सिलसिला जाता रहा

    तोड़ कर तार-ए-निगह का सिलसिला जाता रहाख़ाक डाल आँखों में मेरी क़ाफ़िला जाता रहा

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like