बुझ गया दिल हयात बाक़ी है
छुप गया चाँद रात बाक़ी है
हाले-दिल उन से कह चुके सौ बार
अब भी कहने की बात बाक़ी है
रात बाक़ी थी जब वो बिछड़े थे
कट गई उम्र रात बाक़ी है
इश्क़ में हम निभा चुके सबसे ख़ुमार
बस एक ज़ालिम हयात बाक़ी है

दुनिया के ज़ोर प्यार के दिन याद आ गयेदो बाज़ुओ की हार के दिन याद आ गये
ये मिसरा नहीं है वज़ीफा मेरा हैखुदा है मुहब्बत, मुहब्बत खुदा है
कभी शेर-ओ-नगमा बनके कभी आँसूओ में ढलकेवो मुझे मिले तो लेकिन, मिले सूरते बदलके
वो हमें जिस कदर आज़माते रहेअपनी ही मुश्किलो को बढ़ाते रहे
वो जो आए हयात याद आईभूली बिसरी सी बात याद आई