खुशी (कविता) - केशव

केशवकेशव8 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

माँ बाप की इच्छा थी
कि मैं
अपनी ख़ुशी से ज़्यादा
जीऊं उनकी ख़ुशी के लिये
जिनके दु:ख में
शामिल नहीं रहता
एक तिनका तक
अपने जीवन को भरूं
जहां-जहां ख़ाली रह गए थे वे
चलूं उस रास्ते पर
जिस पर चलना
उनका सपना था
वे अक्सर कहते रहे
के मैं
अपनी आवाज़ का इस्तेमाल
दूसरों को डराने के लिये नहीं
खुद को हर
भय से मुक्त करने के लिये करूं
जब भी रहने के लिये बनाऊं
घर
तो हर दीवार में
ज़रूर रखूं एक
खिड़की
पहला कौर
मुंह में डालने से पहले
स्मरण करूं जरूर
कि भूख़ होती है
कितनी आक्रामक
उनकी इच्छा थी
समयातीत
लेकिन
म्रेरे
समय का
बैकुण्ठ
कुछ और ही
केशव
About the poet

केशव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like