विचार की बहंगी - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

3 min read · 12.4K reads

जीवन में कितना कुछ छूट गया
और हम विचार की बहंगी उठाए
आश्वस्त फिरते रहे

नदी पर कविता लिखी
और ज़िन्दगी के कितने
जल से लबालब चौहड़े सूख गए

समय नजूमी की पीठ पर
पैर रख निकल जाता है
और अतीत खोह में पड़ा
कराहता है

जिसने प्रेम किया
एक अथाह सागर थहाता रहा
जिसने प्रेम परिभाषित किया
क़िताबो मे दब कर मर गया

हमारे सपने कैसे विस्थापित हो गए

हमें अपनी आखों पर कितना भरोसा था
जब रूक कर सोचने का वक़्त था
ख़ुद को समेटने का
हम विचारों की घुड़सवारी कर रहे थे

वह धीरे-धीरे रास्ता बनाता
आगे बढ़ता कौन था
उसे कहाँ छोड़ आए हम...
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like