रास्ते - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

3 min read · 12.4K reads

जिस गली में कभी
दुनिया के हर रास्ते ख़त्म होते थे
एक दिन उसी गली से
रास्ते खुले भी
जब प्रेम डहरी पर डटा
दरिद्र हो जाए
और मन डाड़ी मार का तराजू
चेहरों पर सिर्फ़ अतीत की
इबारतें रह जाएँ
और वर्तमान ख़ाली सपाट

जमुना में समाती केन का दृश्य
आँखो मे लिए हम
कब तक जी सकते हैं ।

इतना ही सोचकर
होता है सन्तोष
हमारे छोड़े रास्ते सूने न होंगे

जिन घाटियों से हम गुज़रे हैं
उनके उन ख़ूबसूरत मोड़ों पर
रुक कर सुस्ता रहे होंगे लोग ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like