धुन्ध - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

2 min read · 12.4K reads

हर चीज़ पर चढ़ी है एक धुन्ध
तुम्हारे सच पर मेरे झूठ में भी

वह सच जिसे तुम कविता में
कह कर मुक्त हुए
वह झूठ जिसकी ओट में
छिपाए फिरता हूँ अपना चेहरा
एक ही है ।

दोनों ही एक अलग-अलग ढाल हैं
हमारे लिए ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like