ऐसा ही होता है - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

2 min read · 12.4K reads

पहले वे सिंह-सा दहाड़ते थे
बिगड़ैल साण्ड-सा फुफकारते थे
उन्हें भ्रम था उन्हीं के दम पर है
देश और उसका स्वाभिमान ।

अब वे सियार सा हुहुवा रहे हैं
बगलें झाँक रहे हैं ।

ऐसा ही होता है जब
कीचड़ भरे खेत में
फँसता है गरियार बैल, तब
जुआ छोड़ बैठ जाता है वहीं
फिर कुसिया से खोदने पर भी
उठता नहीं ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like