तरलायित - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

नयनों में सपने जब आते
गगन छलक पड़ता है

नूपुर के रव से मुखरित कर
तारों की अमराईं
लहराने इठलाने लगती
रस से भरी जुन्हाई

कली-कली के अंग-अंग से
मदन छलक पड़ताहै

खुल जाती पंखुरियां जैसे
खुले कंचुकी-बंधन
सजल पुतलियों में खुल जाता
मन-मंथन का गोपन

सोई सुरभि सम्हाल न पाती
पवन छलक पड़ता है

सिहर-सिहर उठती तन्मयता
संज्ञा के अंचल में
संज्ञा सिहर-सिहर उठती
सांसों की मृदु हलचल में

भावों का भव भर-भर जाता
भुवन छलक पड़ता है।
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads