प्रथम प्रेम का मधुर विहान - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

मादक है वसन्त का सौरभ
मादक फूलों की मुस्कान!
मादक है जीवन के नभ में
प्रथम-प्रेम का मधुर-विहान!

मादक है सावन की उठती हुई
उमंगों की क्रीड़ा
मादक है प्यारी के उस
अलसाये यौवन की ब्रीड़ा!

मादक सुरा-पात्र, मादक वह
सुहागिनी वनमाला है!
किंतु कौन जाने कितनी
मादक यह अंतर्ज्वाला है!

कितनी स्मृतियां बांधी थीं
मैंने संध्या की अलकों में!
अरे, चित्र खींचे थे कितने
नभ की नीलम-पलकों में!

इन उल्लास-भरी लहरों में
छोड़े थे कितने मृदु-गान!
तोड़-तोड़ फेंके थे पथ पर
कितने लोचन-पुष्प अजान!

रोता है निराश-जीवन निर्गंध
शुष्क पंखड़ियों में!
प्यारे! कौन रहस्य छिपा था
सुख की उन मृदु घड़ियों में!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like