मांगी तुझसे शांति - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

मांगी तुझसे शांति वेदनाओं को
ज़रा छिपाने को!
कुचले हुये हृदय की शोणित-
शोषक जलन मिटाने को!
वारा था सर्वस्व हाय! क्या
ठोकर मार हटाने को?
कौन कहेगा जीवन की बाजी
इस भांति लगाने को?

अरे, प्रलय के मद में तुम
दीवाने-से मत झूमो तो!
अरुणा करुणा उच्छ्वास-विकंपित
इन अधरों को चूमो तो!

क्या जाने, टूटे कितने
सपनों के सुंदर तार!
क्या जाने, छूटे कितने
सोने के सुख-संसार!
क्या जाने, लय हुए कहां-
कितने नीरव-उद्गार!

कुसुम-कलेजे निर्दयता से
कुचले गए अनेक!
अरे एक! है धन्य
न मिलने की तेरी यह टेक!!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads