आज किसी की लय पुकारती - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

दीप एक आंखों में जलता
‘लौ’ में मेरा प्रियतम चलता
संज्ञा बनी स्नेह की बाती

सधि बेसुध हो छवि उतारती
आज किसी की लय पुकारती

मौन मुखर हो उठा हृदय का
कैसा प्रेम तनिक परिचय का
ध्वनि से निकल प्रतिध्वनि, ध्वनि को

हेर-हेर कर हाय हारती
आज किसी की लय पुकारती

जनम-जनम की साध न जाने
क्यों उर-सिंधु लगा लहराने
अपने ही बन गई प्रतीक्षा

अपने ही बन गई आरती
आज किसी की लय पुकारती
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads