लंदन में बिक आया नेता - केदारनाथ अग्रवाल

केदारनाथ अग्रवालकेदारनाथ अग्रवाल1 Sept 1911 – 22 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

लंदन में बिक आया नेता, हाथ कटा कर आया ।
एटली-बेविन-अंग्रेज़ों में, खोया और बिलाया ।।

भारत-माँ का पूत-सिपाही, पर घर में भरमाया ।
अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद का, उसने डिनर उड़ाया ।।

अर्थनीति में राजनीति में, गहरा गोता खाया ।
जनवादी भारत का उसने, सब-कुछ वहाँ गवायाँ ।|

गोटवव
केदारनाथ अग्रवाल
About the poet

केदारनाथ अग्रवाल

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like