आज नदी बिलकुल उदास थी - केदारनाथ अग्रवाल

केदारनाथ अग्रवालकेदारनाथ अग्रवाल1 Sept 1911 – 22 Sept 2000

1 min read · 12.4K reads

आज नदी बिलकुल उदास थी।
सोई थी अपने पानी में,
उसके दर्पण पर-
बादल का वस्त्र पडा था।
मैंने उसको नहीं जगाया,
दबे पांव घर वापस आया।
केदारनाथ अग्रवाल
About the poet

केदारनाथ अग्रवाल

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like