बचपन - कविता गौड़

kavita gaurकविता गौड़22 Feb 1966

2 min read · 12.4K reads

बचपन की तलाश है
कहीं खो गया है बचपन
गलियों में रो रहा है बचपन

होटलों में ढाबों में धो रहा है बरतन
काँच की चूड़ियों में पिरो रहा है शबनम
बीड़ियों में तंबाखू समो रहा है बचपन

गोदियों में बचपन खिला रहा है बचपन
योजनाएँ सारी ध्वस्त है
कहीं भी खिलखिलाता नज़र नहीं
आ रहा है बचपन
kavita gaur
About the poet

kavita gaur कविता गौड़

हिन्दी भाषा की प्रसिद्ध लेखिका कविता गौड़। Famous Hindi writer Kavita Gaur

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like