सोचकर सर झुका लिया यारो - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

सोचकर सर झुका लिया यारो ।
हमने दुनिया को क्या दिया यारो ।।

मैंने साक़ी से जाम माँगा था
उसने बादल झुका दिया यारो ।

हमने रोकर उसे हंसाया था
उसने हँसकर रुला दिया यारो ।

भूलने पर हुए जो आमादा
हमने क्या-क्या भुला दिया यारो ।

वो हमारा सनम है सरबस है
ये भरम भी गंवा दिया यारो ।

माँ नहीं थी मगर वो जो भी थी
गाके लोरी सुला दिया यारो ।

सोज़ शिकवा भी कर नहीं सकता
फूल उसने चुभा दिया यारो ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like