मंज़िलें दूर हैं पैर मजबूर हैं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

मंज़िलें दूर हैं पैर मजबूर हैं
साँस उखड़ी हुई दिल में नासूर हैं
फिर भी ज़िन्दा हैं हम उस जहाँ के लिए
उस घड़ी के लिए उस समाँ के लिए ।

कोई भूखा न हो कोई नंगा न हो
बे-दवा बे-कफ़न कोई मरता न हो
बाज़ कोई न हो फ़ाख़्ता के लिए
हम हैं गर्मे -सफ़र उस जहाँ के लिए ।

खून-सा लाल है उसका इक़बाल है
आज तलवार है कल वही ढाल है
सर कटा देंगे हम उस निशाँ के लिए
तायरे-अम्न के आशियाँ के लिए ।

बढ़ रहे क़ाफिले घट रहे फ़ासले
दिल को छोटा न कर हाथ में हाथ ले
ख़ार झेलें नए गुलसिताँ के लिए
अपने ख़्वाबों के हिंदोस्ताँ के लिए ।।

रचनाकाल : अक्तूबर 1979
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like