अंगारे को तुम ने छुआ और हाथ में फफोला नहीं हुआ
इतनी सी बात पर अंगारे पर तोहमत ना लगाओ
ज़रा तह तक जाओ
आग भी कभी-कभी अपना धर्म निभाती है
और जलने वाले की क्षमता देख कर जलाती है
इतनी सी बात पर अंगारे पर तोहमत ना लगाओ
ज़रा तह तक जाओ
आग भी कभी-कभी अपना धर्म निभाती है
और जलने वाले की क्षमता देख कर जलाती है








