कालचक्र पुरस्कार

Kanhaya nandanकन्हैयालाल नंदन1 Jul 1933 – 25 Sept 2010

4 min read · 12.4K reads

बोलियो सब मिल महाशय मंत्र वंदे मातरम्,
तीनों भुवन में गूंज जाए शब्द वंदे मातरम्।

बन जाए सुखदाई हमारा मंत्र वंदे मातरम्,
हो हमारी पाठ-पूजा मंत्र वंदे मातरम्।

मंदिर व मस्जिद और गुरुद्वारा व गिरजा हो यही,
मज़हब बने हम सभी का एक वंदे मातरम्।

हाथ में हो हथकड़ी और बेड़ियां हों पांव में,
गाएंगे उनको बजाकर गीत वंदे मातरम्।

इसलिए धिक्कार है सौ बार जो कहता नहीं,
प्रेम में उन्नमत होकर मंत्र वंदे मातरम्।

भारत हमारा देव-मंदिर और मस्जिद भी यही,
हिंदू-मुसलमां हों उपासक मंत्र वंदे मातरम्।

सभी ही से यह बोलना अब ‘इंद्र’ तुमको चाहिए,
भारत निवासी, जयति गांधी और वंदे मातरम्।
Kanhaya nandan
About the poet

Kanhaya nandan कन्हैयालाल नंदन

डाक्टर कन्हैयालाल नंदन (१ जुलाई १९३३ - २५ सितम्बर १०१०) हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, मंचीय कवि और गीतकार थे। पराग, सारिका और दिनमान जैसी पत्रिकाओं में बतौर संपादक अपनी छाप छोड़ने वाले नंदन ने कई किताबें भी लिखीं। कन्हैयालाल नंदन को भारत सरकार के पद्म…

View profile & all 38 Poems / Stories