‌हो गई लम्बी निशाएँ दिन बहुत छोटे हुए - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

4 min read · 12.4K reads

हो गई लम्बी निशाएँ
दिन बहुत छोटे हुए !
छिन गया परमिट उषा का
धूप के कोटे हुए !

हैं पड़ीं ख़ामोश सिम्तें
हवा बड़बोला हुई
चाँद बर्फ़ीले कुहन-सा
चाँदनी ओला हुई
बन्द कमलों के कुहर में
गूँजती है षट्पदी
मौन उल्लाला बना
चिर-यातना रोला हुई

श्वास की इफ़रात है
विश्वास के टोटे हुए !

कनखियों से झाँकती-सी
किरण शरमाने लगी
सुबह की लाली कुहासे में
ढली जाने लगी
हाथ-पैरों की हरारत की
बढ़ीं मजबूरियाँ
पोरुओं पर हवा हिमदन्ती
ग़ज़ब ढाने लगी

त्रस्त निर्वसना कली के
भाग फिर खोटे हुए !

मूक है वाचाल पथ अब
मुखर मात्र अलर्क है
इस उलट-अनुपात में
हालात का ही फर्क है
ज़िन्दगी ओढ़े पड़ी है
अलस तूल-रजाइयाँ
सुगबुगाहट की लहर
पिछले पहर का तर्क है

चल दिया धुनिया
कपासी दिन बिना ओटे हुए !
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय