छटंकी - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

4 min read · 12.4K reads

छटंकी बगिया में जो गई
अचानक फूलों में खो गई !

फूल जैसा है उसका रंग
फूल जैसे हैं उसके गाल
फूल जैसा है उसका रूप
फूल-सी हुई छटंकी लाल
             छटंकी बगिया में जो गई
             फूल अपने जैसे बो गई !

फूल-सी नीली-नीली आँख
फूल जैसा चेहरा सुकुमार
फूल-सी खिली, ताज़गी-भरी
छटंकी पर आता है प्यार
             छटंकी बगिया में जो गई
             फूल पर, फूल बनी, सो गई !

फूल है या कि छटंकी खड़ी
छटंकी है या कोई फूल
पता कुछ भी तो चलता नहीं
हो रही है यह कैसी भूल
             छटंकी बगिया में जो गई
             फूल से मिली, फूल हो गई !
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like